दिल्ली में तेज भूकंप आने पर इन तीन इलाकों में हो सकता है अधिक नुकसान

दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई अन्य राज्यों में मंगलवार-बुधवार की रात्रि में आए भूकंप के झटकों ने लोगों दहशत में ला दिया।

दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार देर रात करीब दो बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। इसके चलते लोगों की नींद उड़ गई

कुछ सोसायटी और कॉलोनियों में तो घरों से बाहर निकल आए और तकरीबन एक घंटे बाद वापस सोने के लिए गए।

भू वैज्ञानिकों के मुताबिक, दिल्ली में बड़ा भूकंप आने पर शहर में ज्यादा नुकसान की आशंका है। दरअसल, दिल्ली में यमुना तट के करीबी इलाके शाहदरा, मयूर विहार और लक्ष्मी नगर हैं।

भू वैज्ञानिकों के मुताबिक, दिल्ली में बड़ा भूकंप आने पर शहर में ज्यादा नुकसान की आशंका है। दरअसल, दिल्ली में यमुना तट के करीबी इलाके शाहदरा, मयूर विहार और लक्ष्मी नगर हैं।

ऐसे में दिल्ली में बड़ी तीव्रता का भूकंप आता है तो इन तीन क्षेत्रों में इमारतों के साथ जन हानि होने का अधिक अंदेशा है।